आगरालीक्स…आगरा में घटयात्रा के साथ शुरू हुआ आठ दिवसीय श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान…
आज रविवार को श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन नया मंदिर बेलनगंज चौराहा पर श्री 1008 सिद्धचक महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ आयोजन 5 जून 2022 से 12 जून 2022 तक आयोजित किया जा रहा है. जिसका शुभारंभ पहले दिन घटयात्रा से हुआ. घटयात्रा पत्तल गली जैन मंदिर से प्रातः 8:00 बजे शुरू होकर सेठ बिहारी लाल धर्मशाला,पथवारी होते हुए नया जैन मंदिर बेलनगंज चौराहा पर पहुंची. घटयात्रा में सबसे आगे जैन धर्म के जियो और जीने दो के संदेश देते हुए बैनर लेकर चल रहे थे. इसके बाद 51 महिलाएं मुकुट माला धारण कर एवं सिर पर कलश लेकर चल रही थी.

घटयात्रा में मधुर स्वर लहरिया बिखरेता किशोर बैंड वातावरण को आनंद में बना रहा था. घटयात्रा मंदिर पहुंचने पर विधानचार्य ब्रह्मचारी संजय भैया के निर्देशन में ध्वजारोहणकर्ता महेशचंद्र जैन एव मनोरमा जैन द्वारा किया गया| इसके पश्चात देवआज्ञा, गुरुआज्ञा, आचार्य निमंत्रण, सकलीकरण मंडप शुद्धि, इंद्रप्रतिष्ठान, मंडप प्रतिष्ठा की सभी क्रियाएं एवं नित्य नियम पूजन के बाद संगीतमय में आठ अर्घ्य समर्पित किए गए. साय 7:00 से श्री जी के संगीत में मंगल आरती की गई. मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि श्री सिद्धचक महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के सोमवार को दूसरे दिन सुबह 8 बजे विधान की सभी क्रियाएं संपन्न की जाएंगी. इस अवसर पर प्रशांत जैन, अंकित जैन, इंद्रमान जैन, रविंद्र जैन, सुरेंद्र जैन, अनिल जैन, सुधीर जैन, पवन जैन, अंकेश जैन, शुभम जैन, अनु जैन, वंदना जैन, अनीता जैन, शालू जैन समस्त सकल दिगंबर जैन समाज बेलनगंज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.