नईदिल्लीलीक्स…आरबीआई ने रेपो रेट बढ़ाया। महंगाई बढ़ेगी। ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का आदेश देने वाले जज को धमकी। साथ में प्रमुख खबरें।
रेपो रेट में 0.50 प्रतिशत की वृद्धि
भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.50 प्रतिशत की वृद्धि की है। इससे रेपो रेट 4.40 प्रतिशत से बढ़कर 4.90 प्रतिशत हो गया है।
लोन लेना अब महंगा, ईएमआई बढ़ेगी
रेपो रेट बढ़ने से होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन सभी महंगा हो जाएगा। लोगों को ज्यादा ईएमआई चुकानी होगी।
आरबीआई के गवर्नर ने की घोषणा
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्याज दरों पर लिए फैसलों की जानकारी दी। ब्याज दरों पर फैसले के लिए मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की तीन दिन से बैठक चल रही थी। रेपो रेट में महीने में यह दूसरी बढ़ोत्तरी है। रेपो रेट बढ़ने से महंगाई बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
सऊदी अरब ने कच्चे तेल में की भारी बढ़ोत्तरी
सऊदी अरब जुलाई के महीने से कच्चा तेल 2.1 डालर प्रति बैरल महंगा करने का ऐलान किया है। यह बढ़ोत्तरी एशिया के खऱीदार देशों के लिए की गई है।
2.1 डालर प्रति बैरल की गई है बढ़ोत्तरी
अरब लाइट क्रूड ऑयल के अधिकारिक बिक्री मूल्य में 2.1 डालर प्रति बैरल की वृद्धि से पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि होगी। भारत पर भी इसका खासा असर पड़ेगा क्योंकि भारत भी सऊदी अरब से काफी मात्रा में कच्चे तेल का आयात करता है। हालांकि भारत रूस से भी काफी छूट पर कच्चे तेल का आयात कर रहा है।
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का आदेश देने वाले जज को धमकी
वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे का आदेश देने वाले जज को धमकी मिली है। इस्लामिक आगाज मूवमेंट के म से जज रवि कमार दिवाकर को रजिस्टर्ड डाक से धमकी भरा खत भेजा गया है। वाराणसी के कमिश्नर ने चिट्ठी की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही जज के वाराणसी और लखनऊ के आवासों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
नईदिल्लीलीक्स…भाजपा ने यूपी, बिहार और महाराष्ट्र में विधान परिषद (एमएलसी) चुनावों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया है। तीन राज्यों की 30 सीटों के लिए 20 जून को मतदान होगा।
यूपीलीक्स …दर्दनाक…. पबजी गैम के आदी 10 वीं के छात्र ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी, मां के शव के साथ दो दिन रहा। छोटी बहन को धमकी दी कि किसी को न बताए।