यूपीलीक्स…. दर्दनाक पबजी गैम के आदी 10 वीं के छात्र ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी, मां के शव के साथ दो दिन रहा। छोटी बहन को धमकी दी कि किसी को न बताए। #pubgaddict# #killedmother# #student#

लखनऊ के पीजीआई के पंचखेड़ा क्षेत्र में पश्चिमबंगाल के आसनसोल में तैनात सैन्यकर्मी की 40 साल की पत्नी, 16 साल का बेटा और नौ साल की बेटी रहते हैं। पुलिस पूछताछ में छात्र ने बताया कि वह पबजी गेम खेलने का आदी है, इंस्टाग्राम का भी इस्तेमाल करता था। इसे लेकर मां नाराजगी जताती थी, घर से 10 हजार रुपये गायब हो गए थे। मां ने रुपये चोरीकरने का आरोप लगाते हुए पिटाई की थी, इससे नाराज होकर उसने अपनी मां की हत्या कर दी।
गोली मारकर हत्या करने के बाद दो दिन शव के साथ रहा पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि शनिवार को छात्र अपनी मां और बहन के साथ कमरे में सो रहा था। रात तीन बजे छात्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से मां की गोली मारकर हत्या कर दी। छोटी बहन को धमकी दी कि वह किसी को न बताए। वह दो दिन और तीन रात घर पर बहन के साथ रहा। बदबू आने पर रूम फ्रेंशनर छिड़कता रहा।
बदबू आने पर पुलिस को दी सूचना
शव से बदबू आने लगी, छात्र ने अपनी पिता को फोन किया और बताया कि मां की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उन्होंने पड़ोसी को फोन किया, वे घर पर पहुंचे, शव से बदबू आ रही थी, पुलिस पहुंच गई। पूछताछ में पूरा मामला खुल गया।