आगरालीक्स…रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) परीक्षा के लिए आगरा कैंट से पटना के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन…जानिए ट्रेन की टाइमिंग
रेल प्रशासन द्वारा आरआरबी परीक्षा के लिए स्पेशल गाड़ी संचालित करने का निर्णय लिया गया है. यह गाड़ी आगरा कैंट से 13 जून सोमवार को पटना के लिए चलेगी. वहीं पटना से यही गाड़ी 15 जून को आगरा कैंट के लिए रवाना होगी. स्पेशल ट्रेन चलने के कारण आरआरबी परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को काफी राहत होगी और उन्हें किसी मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा गाड़ी.

13 जून सोमवार को आगरा कैंट से यह गाड़ी शाम 8 बजे चलेगी लो कि मथुरा, कासगंज, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए 14 जून को दोहपर 3 बजकर 30 मिनट पर पटना पहुंचेगी.
15 जून को यह गाड़ी पटना से रात दस बजकर 10 मिनट पर आगरा के लिए रवाना होगी जो कि आगरा कैंट स्टेशन पर 16 जून को दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर आगरा पहुंच जाएगी.