
14 जून को दुर्गानगर फीरोजाबाद निवासी चूडी कारोबारी प्रमोद कुमार अग्रवाल के ड्राइवर बबलू और कर्मचारी नरेंद्र स्विफ्ट कार से कमला नगर आए थे, यहां आईसीआई बैंक से 44 लाख रुपये कैश निकाला। वे कैश लेकर गाडी से फीरोजाबद लौट रहे थे। हाईवे पर राष्ट्रदीप ढाबे के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने गाडी को ओवर टेक कर रोक लिया। बदमाश 44 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम ने यमुना एक्सप्रेस वे से प्रमोद के ड्राइवर एका फीरोजाबाद निवासी बबलू और नारखी निवासी देवेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि प्रमोद कुमार के चचेरे भाई की गाडी को धर्मेंद्र चलाता है, उसने प्रमोद कुमार के ड्राइवर बबलू के साथ मिलकर लूट की प्लानिंग की। इसमें उसका भाई देवेंद्र, बॉबी, साला टीटू और गांव का प्रभात शामिल था, प्रभात पर बोलेरो थी, इसलिए बोलेरो को लूट के लिए इस्तेमाल किया गया।
पहले भरोसा जीता, इसके बाद कराई लूट
13 जून को बबलू आगरा से 65 लाख कैश लेकर गया था, लेकिन उस दिन लूट नहीं की, जिससे प्रमोद कुमार का भरोसा जीत ले। 14 जून को बबलू ने धर्मेंद्र के साथ मिलकर लूट की प्लानिंग की, कमला नगर से 44 लाख कैश निकालने के बाद बबलू कर्मचारी नरेंद्र के साथ स्विफ्ट कार से निकले, प्लानिंग के तहत हाईवे पर बबलू ने स्विफ्ट कार की स्पीड धीमी कर दी, इसी बीच बोलेरो सवार बदमाशों ने गाडी को रोक लिया, बबलू ने गेट खोल दिया इसी बीच बदमाशों ने तमंचा तानकर कैश लूट लिया।
जमीन में दबाए 21 लाख
पुलिस ने पूछताछ के बाद बबलू के साथ जाकर उसके घर से 21 लाख रुपये बरामद किए हैं, रुपयों को बबलू के साले अजय और संजू की मदद से जमीन में दबा कर रख दिया था।
Leave a comment