
उत्तर विधानसभा से डॉ कुंदनिका और दक्षिण से डॉ रोली तिवारी मिश्रा
दक्षिण विधानसभा सीट पर सपा पार्टी से राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. रोली तिवारी मिश्रा प्रत्याशी घोषित की गई हैं। उत्तर सीट से भाजपा से छोडकर सपा में शामिल हुई डॉ कुंदनिका शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
दयालबाग निवासी डॉ. रोली तिवारी मिश्रा सपा के सत्ता में आने के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य बनाई गई थी। इसके बाद से वे आगरा में सक्रिय हैं, उनके पति सेना की मेडिकल सर्विसेज में हैं। सपा द्वारा मुस्लिम बाहुल्य दक्षिण विधानसभा सीट से ब्राह्मण प्रत्याशी डॉ. रोली तिवारी मिश्रा को उतारने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं, सपा ने अभी तक घोषित की गई किसी भी सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी नहीं उतारा है।
मुश्किल है दक्षिण सीट
समाजवादी पार्टी के लिए दक्षिण विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करना आसान नहीं है। यह मुस्लिम बाहुल्य सीट है, लेकिन मुस्लिम समुदाय हमेशा बसपा प्रत्याशी के पक्ष में खड़ा दिखाई दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने दक्षिण से सप्पो उस्मानी को टिकट दिया था, वे पांचवे स्थान पर रहे थे।
Leave a comment