आगरालीक्स… शर्मनाक….,सिविल सर्विसेज में बेटियां टॉप कर रही है तब आगरा में तीन बेटियां होने पर पत्नी को युवक ने हाथ पैर बांधकर पीटा, गर्म तवे से दागा। पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज। #agranews# #womanbeateanbyhusband# #havingthreegirlchild#
आरोपी को अरेस्ट करने के लिए की जा रही तलाश।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , आगरा के पार्वतीपुरा बाह निवासी काजल के तीन बेटियां हैं, बड़ी बेटी ईशानी पांच साल, छोटी बेटी भूमिका तीन साल और तीसरी बेटी योगिता आठ महीने की है। आरोप है कि तीन बेटियां पैदा होने पर काजल को उसके पति विजय पाल ने पीट कर घर से बाहर निकाल दिया, वहअपने मायंगे मंगदपुर में आ गई।
पंचायत के बाद घर गई काजल
काजल अपने मायके में थी, रविवार को विजय पाल ससुराल पहुंचा और काजल को ले जाने की कहने लगा। इसे लेकर गांव में पंचायत हुई, इसके बाद काजल को विजय पाल के साथ जाने दिया गया।
बेरहमी से पीटा और तवे से दागा
काजल का आरोप है कि मंगलवार की रात विजय पाल शराब पीने लगा, इसका उसने विरोध किया। आरोप है कि विजय पाल ने तीन बेटियां पैदा होने का ताना देते हुए काजल की बेरहमी से पिटाई गई। गर्म तवे से दागा और कमरे में बंद कर दिया। बुधवार को वह शौच के बहाने घर से निकल आई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसका मेडिकल कराया गया है। थानाध्यक्ष बाह संजीव शर्मा का मीडिया से कहना है कि महिला ने पिटाई करने की शिकायत की है, आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है, अरेस्ट करने के प्रयास किए जा रहे हैं।