आगरालीक्स ….आगरा से सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह अरेस्ट। अलीगंज, एटा से विधायक रह चुके रामेश्वर सिंह पर गैंगस्टर सहित कई मामलों में मुकदमा दर्ज है। #spformermlarameshwarsingh# #arrest#

अलीगंज, एटा के सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह के खिलाफ 18 अप्रैल को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही थी। उनके घर और प्रतिष्ठानों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए थे। गुरुवार को पुलिस ने पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह को आगरा से अरेस्ट कर लिया।
पूर्व विधायक के साथ भाई के खिलाफ भी मुकदमा
सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह पर जमीन पर अवैध कब्जे करने के साथ ही कई मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए थे। गैंगस्टर के तहत दर्ज किए गए मुकदमे में पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह को गैंग लीडर और उनके भाई जुगेंद्र सिंह को गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया गया था, इसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी।