आगरालीक्स…आगरा कैंट स्टेशन पर अचानक एक यात्री के सीने में उठा दर्द, बेहोश हुआ. देवदूत बकर पहुंचे जीआरपी सिपाही प्रेम शंकर. सीपीआर देकर बचाई जान
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर मंगलवा सुबह अचानक एक यात्री के सर्कुलेटिंग एरिया में सीने में दर्द उठा और वह बेहोश हो गया. तभी वहां मौजूद जीआरपी सिपाही प्रेम शंकर भारद्वाज पहुंचे और उन्होंने सीपीआर दी जिससे यात्री होश में आ गया. यात्री की हालत में सुधार होने पर परिजनों ने सिपाही का आभार जताया.
ताजमहल देखने आए थे परिवार के साथ
बिहार में रहने वाले 45 साल के नसीर परिवार के पांच सदस्यों के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा आए थे. मंगलवार सुबह करीब सवार 10 बजे वह स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया मेंं खड़े थे. अचानक उन्हें चक्कर आया और सीने में दर्द होने के बाद बेहोश होकर गिर पड़े. यह देखकर परिवार के अन्य लोग घबरा गए और मदद के लिए पुकारने लगे. तभी वहां ड्यूटी कर रहे सिपाही प्रेम शंकर तुरंत पहुंचे और उन्होंने यात्री को सीपीआर देना शुरू कर दिया. करीब 10 से 15 मिनट सीपीआर देनने पर यात्री को होश आ गया.