आगरालीक्स…यूपी के कई जिलों में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन. प्रयागराज में पुलिस पर पथराव, आगजनी और देसी बमों से हमला. फिरोजाबाद में नारेबाजी, आगरा में अलर्ट…सीएम योगी के सख्त तेवर…जानिए क्या कहा
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर यूपी के करीब दस शहरों में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन, नारेबाजी की गई. सबसे ज्यादा हालात प्रयागराज में बिगड़े हुए हैं. यहां नमाज के बाद उपद्रवियों ने पथराव और पुलिस पर देसी बमों से हमला बोला. यही नही गाड़ियों को भी आग लगाई गई है. इधर मुरादाबाद, देवबंद में भी प्रदर्शन किया गया है. आगरा मंडल के फिरोजाबाद में आगा शाह मस्जिद के बाद प्रदर्शन व नारेबाजी की गई. आगरा में भी जुमे की नमाज के बाद पुलिस फोर्स अलर्ट पर है और संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
प्रयागराज में स्थिति तनावपूर्ण
यूपी के प्रयागराज में स्थिति काफी तनावपूर्ण है. यहां पुलिस पर उपद्रवियों ने पत्थरव व देसी बमों से हमला किया. यहां बवाल में प्रदर्शनकारियों ने पीएसी की एक गाड़ी में आग भी लगा दी. वाटर कैनन मशीन ने पानी की बौछार कर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया. हालात को काबू पाने के लिए यहां अतिरिक्त् पुलिस बल भेजा गया है. वहीं देवबंद में 21 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा है. यहां भी जुमे की नमाज के बाद आरोपियों ने बवाल काटा. मुरादाबाद में भी माहौल गरमाया हुआ है. यहां भी नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर बवाल व प्रदर्शन किया गया. कानपुर में भी जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम इलाकों में पुलिस पर पथराव किया गया.
सीएम योगी के सख्त तेवर
इधर राज्य के विभिन्ना शहरों में जुमे की नमाज के बाद हुए पथराव की घटनाओं पर सीएम योगी के सख्त तेवर हैं. उन्होंने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, कार्यवाहक डीजीपी, एडीजी लॉ एंड आॅर्डर व पुलिस मुख्यालय स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. सीएम योगी ने अधिकारियों को शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.