आगरालीक्स…15 जून के बाद कभी भी जारी हो सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट. एक ही दिन आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट..आगरा के इतने स्टूडेंट्स कर रहे रिजल्ट का इंतजार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 15 जून के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है. रिजल्ट जारी करने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. बताया जाता है कि दसवीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट एक ही दिन और एक ही समय पर जारी किया जा सकता है. परिणाम को लेकर स्टूडेंट्स बेसब्र हैं.
आगरा में 1.17 लाख स्टूडेंट्स को इंतजार
आगरा में 1.17 लाख स्टूडेंट्स को यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार है. यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी.