आगरालीक्स… राहु 14 जून को भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। फिल्म-टीवी, मॉडलिंग करने वालों का अच्छा समय। जानिये किन राशि के लोगों को मिलेगा लाभ।
राहु इस समय हैं कृत्तिका नक्षत्र में
श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा के अनुसार वर्तमान में राहु ग्रह अभी मेष राशि और कृत्तिका नक्षत्र में है।
भरणी नक्षत्र में 14 जून को सुबह 8:15 पर प्रवेश

कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी सूर्यदेव है। राहु ने पांच अक्टूबर 2021 को कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश किया था। अब वे कृत्तिका नक्षत्र की यात्रा को विराम देते हुए भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने वाले है। 14 जून 2022 को सुबह करीब 8:15 पर भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। वैदिक ज्योतिष में भरणी नक्षत्र के ऊपर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है।
🍁 मेष में राहु और शुक्र मिल रहे हैं. नक्षत्र भरणी है, मेष का स्वामी मंगल होता है इसलिए मंगल के घर में युति हो रही है, मंगल में तीन नक्षत्र हैं।
दरअसल राहु की दो खास बातें हैं -पहली यह अपनी तरह काम नहीं करता है बल्कि राहु जिसके साथ बैठता है, उसी के जैसा हो जाता है, उसी की तरह वर्क करने लगता है. दूसरी बात जिसके नक्षत्र में है उसकी तरह काम करता है. यहां मेष के स्वामी मंगल होने के बाद भी मंगल की तरह काम नहीं करेगा. यह नियम तो तब लागू होता है. जब राहु के साथ कोई नहीं है और राशि खाली है तो वह उसके स्वामी की तरह काम करेगा।
हाई-फाई विलासिता का शौकीन लग्जरी वाला है शुक्र और राहु का स्वभाव
🍁 शुक्र और राहु का प्रभाव सबसे अधिक होता है, यह भौतिकता से जुड़ा है, वास्तव में सुख समृद्धि के मामले में सारा खेल शुक्र का है,बिना शुक्र के आर्थिक समृद्धि नहीं है,शुक्र यानी शुक्राचार्य जो दैत्यों के आचार्य हैं, गुरु हैं. दोनों ग्रहों का नेचर एक जैसा है, शुक्र लग्जरी देने वाले हैं, भोग विलास, सुख वैभव आदि सब शुक्र के अधीन हैं और राहु इनका एक्सपोजर करते हैं. राहु बहुत आनंदित रहते हैं, सुख भोगना तो दोनों को पसंद है किंतु राहु में भोगने की लालसा बहुत अधिक है, राहु शुक्र के पास पहुंच कर उनकी पॉवर को और भी बढ़ा देता है, अकूत संपदा देता है।
फिल्म,टीवी इंडस्ट्री, मॉडलिंग करने वालों के लिए अच्छा समय
🍁 राहु शनिवत यानी शिष्यवत होता है, शनि शुक्र का परम मित्र है, परम मित्र का अर्थ है कि एक दूसरे के पूरक और एक दूसरे का काम करते हैं। भरणी का स्वामी शुक्र है इसलिए राहु भी ग्लैमरस हो जाएगा। इस तरह 21 फरवरी 2023 तक की इस युति में ग्लैमरस लाइफ जीने वाले लोग और फिल्म या टीवी इंडस्ट्री, मॉडलिंग के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए बहुत अच्छा समय है, उन्हें एक्सपोजर मिलेगा क्योंकि राहु किसी को भी भोग की इच्छा दिलाता है। और उसे पूरी भी करवाता है अपने समय काल में हर प्रकार का सुख वैभव संपत्ति ऐसो आराम दिलाता है। राहु मेष, वृषभ औऱ तुला राशि के लिए ज्यादा फलदायी रहेगा।