आगरालीक्स आगरा में छात्रा के साथ रेप, एक किशोरी को होटल में ले जाकर किया रेप, रेप का आरोपी अरेस्ट। #agralocalnews#

आगरा के थाना खंदौली के एसओ आनंद वीर सिंह का मीडिया से कहना है कि 14 साल की किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था कि छह जून को उनकी बेटी को युवक अपने साथ ले गया। जलेसर रोड के एक होटल में ले जाकर किशोरी को कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला हुआ था।
कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बाद किया रेप
आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया था इसे उसे होश नहीं रहा और युवक ने किशोरी के साथ रेप किया। वह दो दिन तक डरी सहमी रही, जब परिजनों को बताया तो उन्होंने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी बंटू को अरेस्ट कर लिया है।
सातवीं की छात्रा के साथ रेप
एक और मामला बरहन का है , आरोप है कि कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा शौच के लिए गई थी, उसके साथ युवक ने रेप किया। इसके बाद से युवक और उसका परिवार फरार है। बरहन के एसओ शेर सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
सांकेतिक फोटो