आगरालीक्स…. आगरा के वैभव गुप्ता ने इंडियन मिलिट्री एकेडमी की पासिंग आउट परेड में कमेंट्री की, देश को 288 नए जांबाज सैन्य अधिकारी मिल गए, इसमें आगरा के भी हैं। एक कैडेट ने लकवा को हराया और बन गए सैन्य अधिकारी। #IMApassingoutparade# #agravaibhavgupta#

देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी आईएमए की पासिंग आउट परेड (पीओपी) में 377 कैडेटस शामिल हुए, इसमें आठ मित्र देशों के 89 कैडेटस भी शामिल हुए। इस तरह इंडियन आर्मी को 288 जांबाज सैन्य अधिकारी मिल गए। पासिंग आउट परेड में कैडेटस के माता पिता शामिल हुए। इंडियन आर्मी में परमानेंट कमशीन ग्रेजुएट लेवल एंट्री में टॉप करने वाले आगरा के शाहगंज निवासी इंजीनियर पीके गूप्ता और ममता गुप्ता के बेटे वैभव गुप्ता ने अपने साथियों के साथ कमेंट्री की, वैभव गुप्ता अभी इंडियन मिलिट्री एकेडमी में हैं और छह महीने बाद वे भी सैन्य अधिकारी बन जाएंगे। उनकी इस उपलब्धि पर इंजीनियर पीके गुप्ता के दोस्त डीएन दुबे, पंकज शर्मा सहित अन्य साथियों ने ने बधाई दी है।

यह अदभुत पल
आगरा के वैभव गुप्ता ने कहा कि सीनियर ने छह महीने में हमको जो ट्रेनिंग दी है उन्हीं सीनियर्स के ललिए आज मौका मिला था कि उनके लिए कमेंट्री करें, पीओपी में स्टार लगाए जाते हैं, यह अदभुत पल था यह अब दोबारा नहीं मिलेगा क्योंकि छह महीने बाद हम भी पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे।
लकवा मारने के बाद भी सेना में जाने का सपना किया पूरा
इंडियन मिलिट्री एकेडमी की पासिंग आउट परेड में शनिवार केा सेना की दक्षिण पश्चिम कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिह ने बतौर निरीक्षण अधिकारी परेड की सलामी ली। जम्मू के बाबा दानिश सैन्य अधिकारी बन गए हैं, बाबा दानिश को 2017 में लकवा मार गया था, उन्हें गुइलेन बैरे सिंड्रोम हुआ था, उनका सपना सेना में जाना था। बाबा दानिश ने इलाज और इच्छाशक्ति के जरिए छह महीने में ही बीमारी से निजात पा ली अब वे सैन्य अधिकारी बन गए हैं।