आगरालीक्स …आगरा की आगरा ग्रीन वैली, चित्रकूट धाम सहित 28 कॉलोनियों और 30 नई सड़कों के लिए पहली बार सर्किल रेट लागू होंगे, आगरा में नई सर्किल दरें 15 जुलाई तक लागू हो सकती हैं, रेट बढ़ जाएंगे। #agracircletrate# #newcolony# #newrate#

आगरा में कोठी, प्लाट, व्यावसायिक भूखंडों के लिए नए सर्किल रेट लागू होने हैं। इसके लिए तहसील स्तर पर सर्वे कराया गया। 15 जून तक सभी तहसीलों को नई देरों की सूची निबंधक कार्यालय में जमा करनी है। तहसीलों में नई सर्किल दरों के निर्धारण का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।
28 कॉलोनियों और 30 सड़कों को सर्वे में किया गया शामिल
तहसील स्तर पर किए गए सर्वे में पिछले पांच सालों में बनी नई कॉलोनी और सड़कों को शामिल किया गया है। इसमें इनर रिंग रोड, लखनउ एक्सप्रेस वे, यमुना एक्सप्रेस वे, बरौली अहीर, ग्रेटर आगरा और बिचपुरी क्षेत्र में बनी कॉलोनी शामिल हैं। इसमें से चित्रकूट धाम फेज एक और दो, एकता एन्क्लेव फेज एक और दो, बसेरा वाटिका, क्रष्णा टाउन, बसंत वाटिका, अंजनी धाम, आगरा ग्रीन वैली, राधिका एस्टेट, माधव कुंज सहित 28 कॉलोनियों में पहली बार सर्किल रेट लागू किए जाएंगे।
जुलाई में सुनी जाएंगी आपत्तियां
तहसील स्तर पर हुए सर्वे पर जुलाई में आपत्तियां सुनी जाएंगी। इसके बाद सर्किल रेट का निर्धारण किया जाएगा। संभवत 15 जुलाई तक जिले में नई सर्किल दरें लागू हो सकती हैं।