आगरालीक्स…योग दिवस पर आगरा में कुछ बड़ा होने जा रहा है, रूपरानी हैल्थ केयर्स पर तीन दिनों तक मेगा हैल्थ कैंप, अलग-अलग बीमारियों के 28 एक्सपर्ट फ्री देखेंगे मरीज, जांचें भी फ्री और रियायत पर होंगी
आगरा में योगा दिवस पर कुछ बड़ा होने जा रहा है। शास्त्रीपुरम, सिकंदरा स्थित रूपरानी हैल्थ केयर पर मेगा हैल्थ कैंप लगेगा। यह तीन दिनों तक चलेगा। 20 से 22 जून तक अलग-अलग बीमारियों के 28 एक्सपर्ट डाॅक्टर मरीजों को फ्री परामर्श देंगे। रूपरानी हैल्थ केयर्स के निदेशक डाॅ. अभिनव चतुर्वेदी ने बताया कि सुबह सात से दस बजे तक तीन दिन चलने वाले शिविर में मेडिसिन के डाॅ. अरूण चतुर्वेदी, डाॅ. आरके सिंह, डाॅ. गौरव गंगवार, डाॅ. रोहित जैन, डाॅ. चंदन कुमार, हड्डी रोग के डाॅ. विभांशु जैन, डाॅ. गौरव शर्मा, डाॅ. विजय गुप्ता, बाल रोग के डाॅ. मानवेंद्र चैहान, डाॅ. वीके मित्तल, दंत रोग के डाॅ. कुशाल सिंह, डाॅ. अमित सिंह, डाॅ. पूजा शर्मा, स्त्री रोग के डाॅ. सीमा सिंह, डाॅ. निधि दीक्षित, डाॅ. शिवानी शिखा, डाॅ. किया जैन, नेत्र रोग के डाॅ. नेहा जैन लवानिया, डाॅ. स्मृति सिंह, फिजियोथैरेपी के डाॅ. अभिनव चतुर्वेदी, गुर्दा एवं किडनी रोग के डाॅ. शुभम लवानिया, त्वचा रोग के डाॅ. वीके सोनकर, सर्जन डाॅ. अनूप दीक्षित, नाक-कान-गला रोग के डाॅ. नीरज शर्मा, गेस्ट्रोसर्जन डाॅ. करन रावत, नेचुरोपैथी के डाॅ. अजय सिंह अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। वहीं योग से बीमारियों की रोकथाम और रोग होने पर योग से उसके निवारण के बारे में योग गुरू शिवम मिश्रा, आकाश वर्मा जानकारी प्रदान करेंगे। उनके योग प्रशिक्षण भी लिया जा सकता है।

शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई जांचें निशुल्क की जाएंगी। पैथोलाॅजी जांचों पर 50 प्रतिशत और रेडियोलाॅजी जांचों पर 20 प्रतिशत तक छूट रहेगी। निशुल्क योग प्रशिक्षण सुबह छह से सात बजे तक चलेगा। शिविर में पंजीकरण शुल्क 50 रूपये रखा गया है। पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए 7599600800 पर संपर्क कर सकते हैं।