आगरालीक्स…साथ मरने के लिए प्रेमी—प्रेमिका पहुंचे नदी के पुल पर. प्रेमिका कूद गई पर प्रेमी नहीं कूदा…उसे भागता देख प्रेमिका भी तैरकर नदी से बाहर आ गई. आगे पढ़ें इस प्रेम कहानी का अजीब क्लाइमैक्स….
उत्तर प्रदेश में प्रेम कहानी का ऐसा अजीब मामला सामने आया है, जिस पर एक फिल्म भी बन सकती है, क्योंकि इस प्रेम कहानी का बड़ा अजीब क्लाइमैक्स बन पड़ा है. मामला प्रयागराज जिले का है. यहां के एक प्रेमी—प्रेमिका ने साथ मरने का फैसला किया. दोनेां नदी के पुल पर पहुंच गए, लेकिन ओवरब्रिज से प्रेमिका ने तो नदी में छलांग लगा दी लेकिन प्रेमी नहीं कूदा. वो वहां से भा भाग निकला. इधर नदी में कूदी प्रेमिका भी प्रेमी के साथ न कूदने पर तैरकर नदी से बाहर आ गई. अब उसने प्रेमी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

ये है पूरा मामला
मामला 29 मई का बताया गया है लेकिन एफआईआर होने के बाद अब इस मामले का पता चला है. मामला ये है कि एक प्रेमी जोड़ा साथ जीने और साथ मरने की कसम खाकर फना होने के लिए प्रयागराज के नैनी ब्रिज पर पहुंच गए. दोनेां ने नदी में कूदकर जाने देने का फैसला किया. लेकिन ओवरब्रिज से प्रेमिका ने तो छलांग लगा दी लेकिन प्रेमी नहीं कूदा. वो वहां से भागने लगा. इधर नदी में कूदी प्रेमिका ने देखा कि प्रेमी ने छलांग नहीं लगाई है और वह भाग रहा तो वह यह देखकर अचंभित रह गई. गनीमत रही कि प्रेमिका तैरना जानती थी और वह तैरकर नदी के बाहर आ गई. इसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ थाना कीडगंज में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर हत्या के प्रयास, मोबाइल फोन को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है.
शादीशुदा प्रेमिका, प्रेमी के शादी होने से थी नाराज
मामले में प्रेमिका शादीशुदा है और उसे 30 वर्षीय युवक से प्यार हो गया था. दोनों के बीच काफी समय से अफेयर चल रहा था. लेकिन बीच में महिला अपने बच्चों के साथ पुणे घूमने चली गई, लेकिन जब वह लौटकर आई तो उसे पता चला कि प्रेमी ने शादी कर ली है. इस पर वह खफा हो गई. प्रेमिका ने प्रेमी से दुल्हन को तलाक देने की बात कही और इस पर वह लड़ने झगड़ने लगी. वह प्रेमी से शादी करने का दबाव बनाने लगा लेकिन प्रेमी ने कोई इंटरेस्ट नहीं दिखाया, जिसके बाद दोनों ने एक साथ जान देने का फैसला किया.