आगरालीक्स ….आगरा में गर्मियों की छुट्टी के बाद आज से स्कूल खुल गए, बच्चे आंखे मलते हुए गए तो परिजनों को भी जल्दी उठना पड़ा।

गर्मियों की छुट्टी के बाद के बाद गुरुवार यानी 16 जून से परिषदीय स्कूल खुल गए, सुबह सुबह स्कूल जाने के लिए बच्चे सड़कों पर दिखाई देने लगे। गर्मी और धूप के बीच बच्चे स्कूल पहुंचे। मगर, परिषदीय स्कूलों का बुरा हाल है। कहीं बैठने की जगह नहीं है तो किसी स्कूल के रास्ते में गाड़ियां खड़ी हो रही है। schoolopeninagra# agranews# #agrakocaknews#
कान्वेंट और मिशनरी स्कूल भी खुलने लगे
इसके साथ ही कान्वेंट और मिशनरी स्कूल भी गर्मियों की छुट्टी के बाद खुलने लगे हैं। इसमें से अधिकांश स्कूल जून के अंतिम सप्ताह में खुल जाएंगे। सुबह सात बजे स्कूल जाने के लिए बच्चे और उनके अभिभावकों को पांच बजे उठना पड़ेगा।
बदला रुटीन, परिजनों ने कराया होमवर्क
छुट्टी में बच्चों के साथ ही परिजन भी आराम से उठ रहे थे लेकिन अब स्कूल खुलने से बच्चों के साथ ही परिजनों का भी रुटीन बदल गया है। जिन बच्चों के स्कूल जून के अंतिम सप्ताह में खुलने जा रहे हैं वे होमवर्क करने में जुट गए हैं। उनके परिजन भी होमवर्क कराने में मदद कर रहे हैं। वहीं, जिन बच्चों के स्कूल खुल चुके हैं उन्हें पांच से छह बजे के बीच में उठना पड़ रहा है।