आगरालीक्स ….आगरा में यूपी बोर्ड में 10 वीं में 91.84 छात्र हुए पास, टॉप थ्री में पांच छात्र और एक छात्रा। जानें टॉपर्स।
शनिवार दोपहर में 10 वीं का यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो गया। आगरा में 903 स्कूल के 65369 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 91.84 छात्र पास हुए हैं। हाईस्कूल में पास होने वाली छात्राओं का प्रतिशत छात्रों से अधिक है। हालांकि, टॉप थ्री में पांच छात्र और एक छात्रा है।

आगरा के टॉपर
92.67% 556/600 प्रशांत झा, एसआर इंटर कॉलेज जैतपुर कलां
92.67% 556/600 विकेश, काली चरण सिंह इंटर कालेज, नगला पाटम
91.5% 549/600, अंजली परिहार, एसबीएम इंटर कालेज, शिवाकुंज, केके नगर सिकंदरा
91.5% 549/600, ध्रुव सिंघल, विमला देवी कन्या इंटर कालेज, दुलहरा,
91.33% 548/600 दीपक, बीएनडी इंटर कालेज, जैतपुर कलां,
91.33% 548/600 विजय प्रताप कुशवाहा, मॉर्निग रेज इंटर कालेज, नवा मील