आगरालीक्स…यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आउट. दिव्यांशी ने किया यूपी टॉप. पहले टॉप 5 में 11 बच्चे, इनमें 6 लड़कियां….
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का 12वीं का रिजल्ट भी तय समय पर जारी हो गया. फतेहपुर की रहने वाली दिव्यांशी ने 12वीं में यूपी टॉप किया है. दिव्यांशी को 95.40 प्रतिशत अंक मिले हैं. यानी 500 में से 477 अंक दिव्यांशी को मिले हैं. दूसरे नंबर पर प्रयागराज की अंशिका यादव और बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह रहे हैं. उन्हें 500 में से 475 अंक मिले हैं. टॉप थ्री में तीसरे स्थान पर फतेहपुर के ही बालकृष्ण रहे हैं. उन्हें 500 में से 471 अंक मिले हैं.

85.33 प्रतिशत रहा रिजल्ट
यूपी बोर्ड के 12वीं संपूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीण प्रतिशत 85.33 रहा है. इस परीक्षा में प्रदेश के 2237578 परीक्षार्थियों में से 1207451 बालक तथा 1030127 बालिकांश शामिल हुईं जिनमें से कुल 1909249 बच्चे पास हुए. इनमें 980543 बालक तथा 925706 बालिकाएं उत्तीण रही हैं. बालकों का उत्तीण प्रतिशत 81.21 रहा है तो वहीं बालिकाओं का उत्तीण प्रतिशत 90.15 प्रतिशत है.