आगरालीक्स… सावधान रहें, …क्या आपके बच्चे को भी मोबाइल पर आनलाइन गेम खेलते हैं, आगरा में रिटायर फौजी के बेटा गेम खेलता रहा और एकाउंट से कट गए 39 लाख रुपये। सिंगापुर की बैंक के खाते में ट्रांसफर हुई रकम, कंपनी के खिलाफ मुकदमा.
आगरा में रिटायर फौजी ने रेंज साइबर सेल थाने में एकाउंट से 39 लाख रुपये कट जाने की शिकायत की, इस पर साइबर सेल ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि 39 लाख रुपये पेटीएम से सिंगापुर की एक बैंक के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। जिस खाते में 39 लाख रुपये ट्रांसफर हुए वह खाता मोबाइल आनलाइन गेम कंपनी क्रॉफ्टन कंपनी का है। क्रॉफ्टन कंपनी का बैटल ग्राउंडस मोबाइल गेम भारत में प्रचलित है।
इस तरह एकाउंट से कट गया 39 लाख रुपये
क्रॉफ्टन कंपनी के बैटल ग्राउंडस मोबाइल गेम में हथियार और अन्य सुविधाएं पैमेंट करने के बाद ले सकते हैं, जांच में सामने आया है कि रिटायर फौजी के बेटे को मोबाइल गेम की लत लग गइ्र, उसने गेम खेलने के लिए भुगतान कर दिया, इसके लिए भुगतान का आपरेशन आटो मोड पर कर दिया। रिटायर फौजी का बेटा गेम खेलता रहा और आटो मोड पर भुगतान होने के कारण एकाउंट से रुपये कटते गए, इसत रह 39 लाख रुपये कट गए।

कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इस मामले में रिटायर फौजी की तहरीर पर क्रॉफ्टन कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। रेंज थाना प्रभारी निरीक्षक आकाश सिंह का मीडिया से कहना है कि विवेचना की जा रही है, साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
बच्चों पर रखें नजर
अक्सर लोग अपने मोबाइल को बच्चों को दे देते हैं, बच्चों पर नजर रखें। उन्होंने कोई भी आनलाइन गेम न खेलने दें, जिस मोबाइल से भुगतान करते हैं उसमें मोबाइल गेम न खेलने दें।