आगरालीक्स ….आगरा में हाईवे के ब्लैक स्पॉट पर एक और हादसा, हादसे में युवक की मौत।
आगरा दिल्ली हाईवे पर कई ब्लॉक स्पॉट हैं, इसमें से गुरु द्वारा गुरु के ताल कट वाले ब्लैक स्पॉट पर हादसे हो रहे हैं। मंगलवार की रात में आईएसबीटी की तरफ से गुरु द्वारा गुरु के ताल की तरफ आ रहे कंटेनर ने कट पर बाइक सवार को चपेट में ले लिया। बाइक कंटेनर में फंस गई और कंटेनर के साथ घसीटती हुई चली गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोग पहुंचते जब तक कंटेनर चालक फरार हो गया।

कंपनी में काम कर रहा था युवक
इस मामले में मीडिया से थाना सिकंदरा के इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही का कहना है कि बाइक सवार के पास से मिले दस्तावेजों से कानपुर निवासी विमल कनौजिया के रूप में हुई है, वह आगरा में रहकर किसी कंपनी में काम कर रहा था, विमल के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।