आगरालीक्स…आगरा में गर्मी ने फिर दिखाए तेवर. आज तापमान फिर पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब. तीन दिन भीषण गर्मी पड़ सकती है…
आगरा में मौसम फिर से बदल गया है. गर्मी ने फिर से अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. बुधवार को सुबह से ही धूप निकल आई. इसके अलावा उमस ने भी लोगों को काफी परेशान किया. घर से बाहर निकलने पर पसीने से शरीर तरबतर हो रहा है. तापमान फिर से बढ़ना शुरू हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

तीन दिन रहेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन तक गर्मी रहेगी. इस दौरान तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 जून से फिर से बादल छाने और बारिश के आसार हैं.