आगरालीक्स….. आगरा में आज ड्राई डे, सात घंटे के लिए बंद रहेंगी, अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर की दुकानें। टाइमिंग जानें.
आगरा में रविवार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर की दुकानें, बार बंद रहेंगे। इसके लिए आबकारी विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। आगरा में सात घंटे तक शराब और बीयर लोग दुकानों से नहीं खरीद सकेंगे। आगरा लिक्वर एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल दुबे के अनुसार रविवार 26 जून को अंतराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस होने के कारण शहर की सभी शराब, मॉडल शॉप को सात घंटे के लिए बंद रहेंगी।
पांच घंटे खुलेंगी दुकानें
रविवार को आगरा में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं. निशा निरोधक दिवस पर पहली बार इस तरह दुकानें बंद की गई हैं। शाम पांच से रात 10 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी।

कोटा पूरा न होने से दुकानदार परेशान
आगरा लिक्वर एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल दुबे के अनुसार जून के अंत में शराब बिक्री का त्रैमासिक कोटा पूरा हो रहा है और शहर की कई दुकानों का यह कोटा पूरा नहीं हुआ है. एक तो गर्मी के कारण पहले से ही शराब की बिक्री कम हो रही है और अब संडे को दुकानें बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं, ऐसे में कई शराब विक्रेताओं को कोटा पूरा न होने की चिंता सता रही है. अगर समय पर कोटा पूरा नहीं होता है तो जुर्माना लगाया जाएगा.