आगरालीक्स… सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिए रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। सेल्फी प्वाइंट पर शपथ ली गई।
अजीत नगर बाजार कमेटी व नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में बाजार में रैली निकालकर दुकानदारों को पॉलिथिन प्रयोग ना करने को जागरूक किया।
नगर निगम के चीफ सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर राजीव बालियान ने पंपलेट बांटे। प्लास्टिक एवं थर्माकोल क्रॉकरी पूर्ण रूप से बैन होने की जानकारी दी।
तिरंगा चौक (सेल्फी प्वाइंट) पर आज पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने के लिए नागरिकों को संकल्प कर शपथ दिलाई गई। इस दौरान शैलेंद्र सिंह राठौर, सरवन कुमार बाजार कमेटी अध्यक्ष राजेश यादव, मनोज नोतनानी, अजय नोतनानी, संजय नोतनानी राणा रंजीत सिंह, सुंदरलाल चेतवानी, मनीष भारद्वाज, अरुण चौहान, दिनेश अरोड़ा, रिंकू अग्रवाल, जीवन किरण संस्था के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।