आगरालीक्स… आगरा में यमुना नदी में डूबे युवक की बुधवार को दूसरे दिन भी तलाश हुई। नदी को कई स्थानों पर खंगाला लेकिन सुराग नहीं।
दोस्त के साथ नहाते समय फिसल गया था य़ुवक
पुलिस लाइन निवासी अरुण कुमार मंगलवार की शाम को अपने दोस्त के साथ एत्माद्दौला क्षेत्र के हाथी घाट पर गया था, जहां नहाने के दौरान अरुण का पैर फिसल गया। दोस्त ने शोर-शराबा कर लोगों की मदद भी ली लेकिन अरुण का पता नहीं चला।
16 घंटे से ज्यादा चला तलाशी अभियान
अरुण की तलाश कर रहे रेस्क्यू टीम को लगभग 16 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अरुण का कोई पता नहीं लग सका है।
पुलिस में जाने की कर रहा था तैयारी
बताया गया है कि अरुण के पिता की वर्ष 2008 में मौत हो गई थी। वह पुलिस में जाने की तैयारी कर रहा था। इस घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।