आगरालीक्स… आगरा में मायके से ससुराल जा रही एक महिला को ठगा। सोने के नकली बिस्कुट थमाकर हजारों के जेवर ले गए।
पिनाहट में मायके आई थी महिला
एमपी के मुरैना के गांव मिडेला निवासी पुष्पा देवी का मायका पिनाहट के गांव पडुआपुरा में है। बुधवार को वह अपने मायके से गांव घर मिडेला जाने के लिए टेंपो में बैठकर कस्बा पिनाहट के राजाखेड़ा मार्ग पर पहुंची, जहां महिला टेंपो से उतरी ही थी कि अचानक दो अज्ञात युवक आ गए।
झुमकी, मंगलसूत्र औऱ जंजीर ले गए
महिला से बातचीत कर ठगों ने सोने का बिस्किट देने का लालच दिया। महिला से सोने की कानों की झुमकी, मंगलसूत्र, जंजीर उतरवाकर नकली बिस्कुट महिला को थमाकर मौके से फरार हो गए।
चेक कराने पर बिस्कुट नकली निकला
महिला एक आभूषण की दुकान पर पहुंची और बिस्कुट को चेक कराया तो वह नकली निकला। पुष्पा के रोने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए।
पुलिस ने सीसी फुटेज चेक कराए, नहीं लगा सुराग
सूचना पर थाना प्रभारी पिनाहट कुलदीप कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने कस्बा के मार्गो दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी।