आगरालीक्स…ताजमहल पर 10 दिन बाद फिर पहुंची लिसिप्रिया. ताज के पीछे सफाई देख हुई प्रसन्न. कहा—विश्व की इस खूबसूरत इमारत को साफ रखना हमारी जिम्मेदारी और ये आज के लिए नहीं बल्कि हमेशा के लिए हो…
21 जून को आगरालीक्स ने एक खबर प्रकाशित की थी, जिसमें 10 साल की एक सामाजिक कार्यकर्ता Licypriya Kangujam ने 21 जून को ही ताजमहल के पीछे यमुना किनारा पर प्लास्टिक पॉल्यूशन का एक फोटो अपने ट्वीटर एकाउंट पर शेयर किया था जिसमें उन्होंने सैड इमोजी लगाकर लिखा ”ताजमहल की खूबसूरती के पीछे! धन्यवाद मनुष्य. ताजमहल देखने के दौरान आपने यह नजारा देखा होगा. आप कह सकते हैं कि यह बहुत प्रदूषित है, लेकिन आपके पॉलीथीन बैग का 1 टुकड़ा, एक साधारण प्लास्टिक की पानी की बोतल ने इस स्थिति का नेतृत्व किया, जब हर साल लाखों लोग आते हैं.” 10 साल की Licypriya Kangujam के इस ट्वीट के बाद आगरा के प्रशासन में एक तरह से हड़कंप सा मच गया. स्मार्ट सिटी को लेकर दावा करने वाले अधिकारी इस फोटो को देखकर अपनी—अपनी सफाई देने में जुट गए और फिर इसके बाद शुरू हुआ ताजमहल के पीछे सफाई. अब ताजमहल के पीछे लगातार सफाई की जा रही है और वहां से प्लास्टिक पॉल्यूशन को पूरी तरह से हटाया जा रहा है.

10 दिन बाद फिर पहुंची ताजमहल
10 साल की एक सामाजिक कार्यकर्ता Licypriya Kangujam 10 दिन बाद फिर से ताजमहल देखने के लिए पहुंची. वे उस जगह भी गईं जहां उन्होंने गंदगी देखी लेकिन इस बार सफाई को देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान छा गई और उन्होंने इसको लेकर प्रसन्नता जाहिर की. Licypriya Kangujam ने कहा कि यहां अब सफाई देखकर अच्छा लगा लेकिन हमेशा ऐसे ही सफाई करते रहेंगे तो और भी अच्छा हो जाएगा और मुझे भी अच्छा लगेगा. ताजमहल विश्व धरोहर हैं और इसके पास साफ सफाई रखना हमारी जिम्मेदारी है.
जानिए कौन हैं Licypriya Kangujam
Licypriya Kangujam भारत के मणिपुर के गांव Bashikhong की रहने वाली हैं. 2 अक्टूबर 2011 को जन्मी Licypriya Kangujam स्टूडेंट के साथ environmental activist भी हैं. इन्हें जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए उठती आवाज के रूप में जाना जाता है और यह बाल आंदोलन से भी जुड़ी हुई हैं. Licypriya Kangujam के पिता का नाम केके सिंह हैं जबकि माता का नाम विद्यारानी देवी है.

आम नहीं बल्कि बहुत खास हैं Licypriya Kangujam
Licypriya Kangujam एक आम नहीं बल्कि् बहुत खास भारतीय हैं. छोटी सी उम्र में जलवायु परिवर्तन को लेकर आवाज बनीे Licypriya Kangujam को वर्ष 2019 में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम चिल्ड्रन अवार्ड मिल चुका है. यही नहीं वर्ष 2019 में ही इन्हें World Children’s Peace Prize, Rising Star of Earth Day Network जैसे अवार्ड मिल चुके हैं. अवार्ड का यह सिलसिला वर्ष 2020 में भी जारी रहा और इस साल इन्हें Global Child Prodigy Award, Noble Citizen Award, TN Khoshoo Memorial Award by Ashoka Trust for Research in Ecology and the Environment जैसे अवार्ड से सम्मानित किया गया. वर्ष 2021 में इन्हें National Youth Day (India) Award by Bharat Seva Samvad, CNN News18 Water Heroes, Forbes India 30 Under 30 Special Mentions, International Women’s Day Award by Government of Delhi जैसे अवार्ड मिले हैं.