
आगरा में गर्मियों की छुटटी के बाद सोमवार से अधिकांश स्कूल खुल गए हैं। बच्चों को सुबह सात बजे स्कूल जाना है, इसके लिए मम्मी को साढे पांच से छह बजे के बीच में जगना पडा, पापा को भी स्कूल के टाइम से पहले जगा दिया गया, जिससे स्कूल पहुंचने में देर ना हो जाए। भागते दौडते हुए मम्मी पापा अपने बच्चों को लेकर स्कूल तक पहुंचे।
बस और वैन का इंतजार
अधिकांश बच्चे स्कूल बस और वैन से जाते हैं, स्कूल के समय से पहले वैन और बस का इंतजार होता रहा। इससे पहले परिजन अपने बच्चों को तैयार करने में लगे रहे। बच्चों के लिए भी दो महीने की छुटटी के बाद स्कूल जाना था, इसलिए उन्हें भी अपने समय में बदलाव करना पडा, सात बजे तक सोने वाले बच्चे छह बजे ही मम्मी ने जगा दिए।
दोस्त मिले और होमवर्क का टेंशन
स्कूल बस में कुछ बच्चे गुमसुम थे, लेकिन स्कूल पहुंचते पहुंचते दोस्तों के साथ मस्ती और गपशप शुरू हो गई। मगर, क्लास रूम में पहुंचते ही होमवर्क की टेंशन भी रही। हालांकि शुरू के दिनों में शिक्षक भी बच्चों से सख्ती से पेश नहीं आते हैं। इसलिए बच्चों को परेशानी नहीं हुई, लेकिन जिन बच्चों का होमवर्क पूरा नहीं हो सका है, उन बच्चों के साथ ही परिजन भी परेशान हैं।
टाइम शिडयूल के साथ खाने का रखे ध्यान
गर्मी के बाद बारिश का मौसम आने वाला है, ऐसे में बच्चों के स्कूल जाने और वापस आने के बाद खेल कूद और पढाई के लिए टाइम टेबल बना सकते हैं। जिससे बच्चों को समस्या न हो। इसी तरह इस मौसम में बच्चों के खान पान का विशेष ध्यान रखें, उन्हें न्यूट्रीशनल डाइट देने के साथ ही पानी और फलों का अधिक से अधिक सेवन कराएं।
Leave a comment