आगरालीक्स…13 जुलाई को शुक्र ग्रह का होगा मिथुन राशि में गोचर.. इन तीन राशियों के लिए है काफी लाभकारी. खुल सकती है किस्मत
वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद गोचर करता है और उस गोचर का असर मानव जीवन पर भी देखने को मिलताहै. हम बताने जा रहे हैं धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह के गोचर की. 13 जुलाई को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं जिसका प्रभाव यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन तीन राशि के लिए यह गोचर काफी लाभकारी साबित हो सकता है. ये हैं तीन राशियां..

सिंह राशि — शुक्र देव का गोचर सिंह राशि के लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि इस दौरान शुक्र ग्रह आपके 11वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं. जिसे वैदिक ज्योतिष के अनुसार आय और लाभ का स्थान माना गया है. इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी के योग बनेंगे. साथ ही इनकम के नए-नए स्त्रोत से भी आप धन कमा सकते हैं. वहीं आप इस दौरान कोई व्यावसायिक डील में धन का निवेश भी कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा मुनाफा भी हो सकता है. इसके साथ ही शुक्र देव आपके तीसरे और दशम भाव के स्वामी हैं. ज्योतिष के अनुसार दशम भाव को जॉब और व्यापार का स्थान कहते हैं. इसलिए समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है.
कन्या राशि — शुक्र के गोचर करते ही आप लोगो के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं. क्योंकि आपकी राशि से शुक्र ग्रह दशम भाव में संचरण करेंगे, जिसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का स्थान माना गया है. इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है. साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके स्थान परिवर्तन के योग हैं. वहीं दौरान आपका प्रमोशन या अप्रेजल भी हो सकता है. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बने हुए हैं. इस समय व्यापार में किए प्रयास सफल होंगे. इसलिए इस दौरान कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक डील में निवेश करने से आपको फायदा हो सका है. साथ ही इस समय साझेदारी के काम में भी आपको धनलाभ हो सकता हैं.
वृष राशि – आपकी गोचर कुंडली से शुक्र ग्रह का संचरण दूसरे भाव में होने जा रहा है. जिसे वैदिक ज्योतिष के अनुसार धन और वाणी का स्थान कहा जाता है. इसलिए इस समय आपको बिजनेस मेंं अच्छा मुनाफा हो सकता है. वहीं काफी समय से जो धन फंसा हुआ था वो मिल सकता है. अगर इस समय आप व्यापार को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है.