आगरालीक्स …आगरा की पॉश कॉलोनी दयालबाग में दो कारों के एक साथ निकलते ही सड़क धंसी, 6 फुट गहरा और 12 फुट लंबा गड्ढा बना।
दयालबाग में एक साल में 10 वीं बार धंसी सड़क।
आगरा के दयालबाग के 100 फुटा रोड पर अनुपम बाग में शुक्रवार शाम को सीवर लाइन लीक हो गई। इसीदौरान दो कारें एक साथ निकली। कारों के निकलते ही मिटटी भरभरा कर गिरी और सड़क धंसने से गड्ढा हो गया। मिटटी कटने लगी, इसके चलते रास्ते की बैरिकेडिंग कर दी गई।
50 साल पुरानी है सीवर लाइन
दयालबाग में एक साल में 10 वीं बार सीवर की लाइन धंसी है। यहां दयालबाग से मनोहरपुर सीवेज पंपिंग स्टेशन के लिए जा रही सीवर लाइन 50 साल पुरानी है। सीवर लाइन पुुरानी होने के कारण लीकेज की समस्या हो रही है और लाइन बार बार धंस रही है।

100 से ज्यादा कॉलोनी प्रभावित, लोगों में आक्रोश
सड़क धंसने से 100 से ज्यादा कॉलोनी के लोग प्रभावित हो गए हैं। लोगों को दूसरे रास्तों से निकलना पड़ा। दयालबाग में सड़क धंसने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है, वे सीवर लाइन बदलने की मांग कर रहे हैं जिससे समसया का पूरी तरह से निस्तारण हो सके।