आगरालीक्स ….आगरा में दूल्हा के साथ ही बाराती हुए बेहोश, मची खलबली, अस्पताल में कराए गए भर्ती।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को गांव परखम, फरह से नंदू पुत्र केदार की बारात आगरा के नथ्थू की गढ़ी, शमसाबाद में बारात आई थी। बारात के पहुंचने पर नाश्ता कराया गया, इसके बाद दाबत हुई। रात में बाराती अपने घर फरह लौट आए, दूल्हा और कुछ बाराती नथ्थू की गढ़ी में ही रह गए। शनिवार सुबह घर लौटे बाराती देर तक नहीं जगे तो परिजनों ने उन्हें जगाने की कोशिश की। कई बाराती बेहोश मिले, इससे परिजनों ने होश उड़ गए। बारातियों को सीएचसी, फरह में भर्ती कराया गया है।

दूल्हा भी बेहोश
बताया जा रहा है कि दूल्हा ने भी दाबत खाई थी, वह भी बेहोश हो गया, दूल्हा नथ्थू की गढ़ी में ही है। डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है।