आगरालीक्स…आगरा में दी गई जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को श्रद्धांजलि. राष्ट्रीय शोक पर तिरंगा चौक पर दो मिनट का रखा गया मौन….
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर तिरंगा चौक पर 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गयी। अजीत नगर बाजार कमेटी द्वारा रोजाना हो रहे ध्वजारोहण व राष्टृगान में आज जापान के पूर्व प्रधानमन्त्री शिंजो आबे की हत्या पर शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। राष्ट्रीय शोक के अंतर्गत राष्ट्रगान नहीं किया गया और ध्वज को आधा झुकाकर दो मिनट का मौन धारण कर शोक प्रकट किया गया।

कमेटी से राजेश यादव, सुन्दर लाल चेतवानी, मनोज नोतनानी, परमात्मा सिंह अरोरा, अजय नोतनानी, अखिलेश अग्रवाल, पवन खंडेलवाल, रचना खंडेलवाल, गुंजन खंडेलवाल, मनोज गुप्ता, देवेंद्र चाहर, विशाल शर्मा, नीरज कुमार, महिंद्र यादव, अरुण चौहान, अनुराग, धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे।