अलीगढ़लीक्स… अलीगढ़ में शोरूम में चोरी के मामले को लेकर खूनी संघर्ष। बाप-बेटी की गोली मारकर हत्या। आधा दर्जन घायल। घटना के बाद तनाव।
पड़ोसी समेत तीन लोग किए थे नामजद

अलीगढ़ के थाना लोधा के मूसेपुर में टिंकू सिंह का शो रूम है। इसमें गत दिवस चोरी हो गई। टिंकू ने इस मामले में पड़ोसी समेत 3 लोगों के नाम पर रिपोर्ट लिखाई थी।
शोरूम मालिक के बेटे को घेरकर पीटने से विवाद
बताया गया है कि रविवार सुबह चोरी के आरोपी ने शो रूम के मालिक के बेटे को खेत में घेर लिया। मारपीट की , तो वह गांव की ओर भागा।
दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग
गांव में दोनों पक्षों में बात बढ़ गई। दोनों ओर गोलियां चलीं। गोलीबारी में एक पक्ष के भूरी सिंह पुत्र चुन्नी सिंह और उसकी बेटी राधा की गोली लगने से मौत हो गई। करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
पांच लोगों को तत्तकाल गिरफ्तार किया
पुलिस ने मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना के मामले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
मामला रंजिश औऱ चोरी का, गांव में पिकैट तैनात
पुलिस के मुताबिक मामला आपसी रंजिश और चोरी का है। गिरफ्तार किए गए आरोपियो में देवेंद्र, ओम प्रकाश, राम सिंह, रवि ,भूपेंद्र शामिल हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम सक्रिय कर दी गई है,। मौके पर पिकेट लगा दी गई है।