आगरालीक्स…आगरा में अचानक बढ़े कोरोना केस. दयालबाग के एक परिवार के पांच लोग मिले कोरोना पॉजिटिव. एक डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित…जानिए पूरा अपडेट
आगरा प्रशासन द्वारा रविवार को कोरोना अपडेट जारी किया गया तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए. आगरा में अचानक कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है. प्रशासन द्वारा जारी अपडेट के अनुसार #Agra में विगत दिवस 24 घन्टे में 1790 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 9 नये कोरोना मरीज आगरा में मिले हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में दो लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं. आगरा में इस समय 15 कोरोना मरीज सक्रिय हैं.

लगभग 18 दिन बाद आज रविवार को 9 कोरोना संक्रमित मिले हैं. 18 दिन पहले संक्रमितों की संख्या बढ़ी थी लेकिन धीरे—धीरे फिर से सामान्य होने लगा था. आज रविवार को मिले कोरोना पॉजिटिव में दयालबाग के रहने वाले एक परिवार के पांच लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है तो वहीं एक डॉक्टर भी कोरोना की चपेट में आया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने और नियमों का पालन करने की अपील की गई है.