आगरालीक्स…आगरा में पहले बरसते मेघों ने और फिर हर्षाते भक्तों ने की जैन आर्यिका अर्ह॔श्री माताजी ससंघ की अगवानी- कमलानगर आगरा में भव्य मंगल प्रवेश
आज रविवार को परम पूज्य आचार्य श्री 108 विभवसागर जी महाराज की सुशिष्या आर्यिका अर्हश्री 105 माता जी ससंघ का आज श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर, डी ब्लाक कमलानगर मे भव्य मंगल प्रवेश हुआ. आज आगरा मे प्रात: ही से घनघोर बारिश हो रही थी. मानो मेघ कुमार देव इन बाल ब्रहम्चारिणी आर्यिका संघ का स्वागत कर रहे हो. बारिश को रुकते ही भक्तो ने हर्षते हुये माताजी को कर्मयोगी कमलानगर मन्दिर जी से शालीमार मन्दिर जी होते हुये बैन्ड बाजो, झांकीयो के साथ श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर पर भव्य मंगल प्रवेश कराया.

पूरे मार्ग को तोरण द्वार और रंगोलियों से सजाया गया, सैकड़ों महिला हाथों में मंगलकलश व जैन ध्वज लिए हुये अपने मन्डलों की ड्रेस मे आगे आगे मार्च करती चलीं, तो पीछे पीत टुपट्टा डाले पुरुष जन चले. मन्दिर जी में प्रवेश से पूर्व श्रीराम चौक पर विशेष मंच बनाकर माताजी के संघ की जनप्रतिनिधियों के द्वारा व महापौर नवीन जैन जी की धर्मपत्नी रेनू जैन, प्रदीप जैन समेत अनेक लोगों द्वारा माताजी के संघ का अभिनन्दन किया. मन्दिर मे आयोजित धर्मसभा में प्रथम पाद प्रक्षालन का सौभाग्य PNC परिवार को, द्वितीय दिलीप कुमार राजीव कुमार परिवार, तृतीय विजय गोयल रश्मी गोयल परिवार को मिला.
जिनवाणी दान जीवन जैन अहिंसा परिवार, मनीश जैन (घूंघट बुटीक), मनोज जैन परिवार समेत 31 अन्य परिवार ने किया. मंगला चरण कमलानगर महिलामंडल ने व संगीत शशी पाटनी, संस्कृती,ख्याती जैन ने दिया. इस कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया. मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि माताजी ससंघ का वर्षायोग कलश स्थापना कार्यक्रम 13 जुलाई को सुबह 8.30 बजे से हरीपर्वत स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन इन्टर कालेज के शान्तिसागर सभागार में आयोजित होने जा रहा है. इस अवसर पर जगदीश प्रसाद जैन, शिखरचन्द मनोज कुमार जैन सिंघई, दिलीप जैन, पारसबाबू जैन, मुकेश जैन रपरिया, पवन जैन, सुरेश जैन पान्ड्या, अनिल जैन रईस, अनिल जैन, नरेश लुहाडिया, राजकुमार जैन गुड्डू, महेश चन्द जैन, हरिश्चन्द्र जैन, सुभाष जैन, समकित जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, शैलेन्द्र जैन, कुमार मंगलम जैन, सुशीला जैन, सुवीर्णा जैन, रश्मी गोयल, ममता जैन, माधुरी जैन, माधवी जैन,आशीता जैन आदि समस्त सकल जैन समाज कमला नगर के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे.