आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल के गार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल. महिला पर्यटक का खोया पर्स उसे लौटाया. पर्स में थे 4 हजार रुपये, चेन और स्मार्ट फोन…
ताजमहल पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने ईमानदारी की मिसाल पेश की. ताजमहल देखने आई एक महिला पर्यटक का पर्स उससे कहीं छूट गया था जो कि सुरक्षा गार्ड को मिल गया. सुरक्षा गार्ड ने इस पर्स को एएसआई के आुिस में जमा करा दिया, जहां महिला के पहुंचने पर उसका पर्स उसे सौंप दिया गया. पर्स सही सलामत मिलने पर महिला पर्यटन काफी खुश नजर आई.

ये है पूरा मामला
बिचपुरी की रहने वाली एक महिला पर्यटक रविवार दोपहर को ताजमहल का दीदार करने के लिए आई थी. ताजमहल घूमते समय उसका पर्स गलती से कहीं छूट गया. यह पर्स गार्ड नरेश शर्मा के हाथ लग गया. उसने उसे एएसआई के दफ्तर में जमा करा दिया. इधर पर्स खोने से दुखी महिला पर्यटक बाद में एएसआई आफिस पहुंची तो वहां उसे पर्स सही सलामत मिला. पर्स में 4 हजार रुपये, चेन, स्मार्ट फोन और घर की चाबियां थीं. महिला पर्यटक ने गार्ड को धन्यवाद दिया.