नईदिल्लीलीक्स… फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह को रिया ने दी थी ड्रग्स। केंद्रीयकर्मियों की सेलरी फिर बढ़ेगी। श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा पर नहीं सुधरे हालात।
रिया, शौविक समेत 35 के खिलाफ चार्जशीट
सुशांत सिंह की मौत के मामले में एनसीबी ने चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें एनसीबी ने कहा है कि सुशांत सिंह को रिया ने ही ड्रग्स दी थी। इस मामले में रिया, उसके भाई शौविक समेत 35 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
रिया दोषी मिली तो दस साल की सजा
इस केस की अदालत में 27 जुलाई से सुनवाई होगी। यदि रिया दोषी पाई जाती है तो उसे 10 साल की जेल हो सकती है। उल्लेखनीय है कि सुशांत का शव 14 जून-2020 को उसके मुंबई स्थित घर पर मिला था।
केंद्रीय कर्मियों की बल्ले-बल्ले, फिर बढ़ेगी सेलरी
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बार फिर बढ़ी खुशखबरी है, उनकी सेलरी में फिर बड़ा इजाफा होने वाला है। सातवें वेतन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो सकती है। सरकार तीन अगस्त को केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोत्तरी का ऐलान कर सकती है।
श्रीलंका के संसद व पीएम आवास पर हमला
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़कर भागने के बाद प्रदर्शनकारियों ने संसद औऱ पीएम हाउस पर हमला बोल दिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत हो रही है। कई लोग घायल हो गए हैं।
दंगाइयों को हरहाल में रोके पुलिसः विक्रमसिंघे
पीएम रानिल विक्रमसिंघ ने श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा करते हुए आदेश दिया है कि दंगा कर रहे लोगों को गिरफ्तार किया जाए, उनके वाहनों का जब्त कर लिया जाए लेकिन अभी हालात काबू में नहीं आए हैं।
नईदिल्लीलीक्स… श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर भागे। प्रदर्शनकारियों का संसद की ओर कूच। सेना ने अपने हथियार नीचे किए।