आगरालीक्स…आगरा में 34 मिनट में चोरी. बाइक से आया चोर. औजार निकाले और ढाबे के गेट का ताला तोड़ा. थैलों में बटोरा सामान, सिलेंडर को भी बाइक पर रखा चलता बना. सीसीटीवी में कैद.
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में ढाबे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. ढाबे में चोरी की यह वारदात दूसरी बार है लेकिन इस बार चोर सीसीटीवी में कैद हो गया है. चोर यहां बाइक से पहुंचा और 34 मिनट के अंदर ढाबे के अंदर रखा सामान थैलों में भरकर ले गया. यही नहीं सिलेंडर को भी बाइक पर बांधकर ले गया. पुलिस जांच कर रही है.

ये है पूरा मामला
मामला मलपुरा का नहर पेट्रोल पंप के पास स्थित ढाबे का है. यह ढाबा रघ्ज्ञुनाथ सिंह का है. सीसीटीवी में शातिर चोर रात 11 बजे बाइक से ढाबे पर आया और उसके बाद औजार निकाले और मेन गेट का ताला तोड़ दिया. चोर बाइक लेकर ही ढाबे के अंदर गया. अंदर से सामारा सामान थैलों में भर लिया और थैलों को बाइक के दोनों तरफ लटका लिया. यही नहीं ढाबे में रखा सिलेंडर को भी बाइक पर रख लिया. 11 बजकर 34 मिनट पर चोर यहां से सामान लेकर निकल गया. ढाबा मालिक के अनुसार चोर यहां से 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गया है. ढाबा मालिक के अनुसार गत 10 फरवरी को भी चोर ढाबे से इनवर्टर, बैटरी, फ्रिज, सिलेंडर सहित एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे.