नईदिल्लीलीक्स… संसद में अब भ्रष्ट, जुमलाजीवी, असत्य, कालाबाजारी, तानाशाह जैसे शब्द असंसदीय हो गए हैं। सांसद इन शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। जानिये कौन से हैं असंसदीय शब्द।
मानसून सत्र शुरू हो रहा है 18 जुलाई से
संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो रहा है। इससे पहले लोकसभा की नई बुकलेट में उपरोक्त शब्दों को असंसदीय बताया गया है।
असंसदीय शब्दों पर कार्रवाई का अधिकार स्पीकर का
संसद में सांसद अपने शब्दों को लिए कोर्ट में जवाबदेह नहीं होता लेकिन उसका लोकसभा स्पीकर का कंट्रोल होता है और वह कोई भी असंसदीय शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकता।
1954 में तैयार हुई थी बुकलेट तैयार
असंसदीय शब्दों के लिए 1954 में सबसे पहले ऐसे शब्दों की बुकलेट तैयार की गई थी। इसके बाद हर साल इसे अपडेट किया जाता है।
असंसदीय शब्दों की किताब 11 सौ पेज की
असंसदीय शब्दों की बुकलेट अब 1100 पेज की हो गई है, जिसे अब किताब का रूप दे दिया गया है। स्पीकर संसद की कार्यवाही के दौरान सांसदों की शब्दों को चेक करते हैं और यदि उन्हें लगता है कि यह शब्द जनहित में नहीं है तो उसे लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया जाता है।
हिंदी के प्रमुख असंसीदय शब्द
दादगीरी, तानाशाह, तलवे चाटना, शकुनि, जयचंद्र, विनाश पुरुष, खालिस्तानी, खून से खेती, जुमलाजीवी, गद्दार, गिरगिट, ठग, घड़ियाली आंसू, अपमान, असत्य, भ्रष्ट, काला दिन, कालाबाजारी, खरीद-फरोख्त, दंगा, दलाल, दोहरा चरित्र, बॉबकट, लॉलीपॉप, विश्वासघात, संविधानहीन, बहरी सरकार, उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, अहंकार, कांव-कांव करना, गुंडागर्दी, गुलछर्रा, गुल खिलाना, गुंडों की सरकार, चोर-चोर मौसरे भाष तड़ीपार।
अंग्रेजी के असंसदीय शब्द
Anarchist, Bloodshed, Bloody, Betrayed, Ashamed, Abused, Cheated, Chamcha, Chamchagiri, Chelas, Childishness, Corrupt, Coward, Criminal, Crocodile tears, Disgrace, Donkey, Drama, Eyewash, Fudge, Hooliganism, Hypocrisy, Incompetent, Mislead, Lie and Untrue