नईदिल्लीलीक्स… लखनऊ के मॉल में सुंदरकांड का पाठ टला। राजभर एनडीए प्रत्याशी मुर्मू को देंगे समर्थन। श्रीलंका में विक्रमसिंघे अंतरिम राष्ट्रपति।
हिंदू महासभा अध्यक्ष की मान-मनोव्वल
लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज को लेकर आज हिंदू महासभा के सुंदरकांड के पाठ को लेकर तनाव हो गया लेकिन बाद में पुलिस अफसरों, मॉल प्रबंधन के लिस्ट लेकर आने के बाद सुंदरकांड के पाठ को स्थगित कर दिया।
आऱोपियों पर कार्रवाई नहीं होने तक सुंदरकांड टाला
हिंदू महासभा के अध्यक्ष शिशिर चतुर्वेदी के घर पर मॉल के जीएम पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे, जिसमें कर्मचारियों की सूची थी। इस मामले में समझाने पर निर्णय लिया गया कि सुंदरकांड का पाठ, जब तक के लिए रोक दिया गया है, जब तक नमाज पढ़ने वालों पर कार्रवाई नहीं हो जाती।
अखिलेश और राजभर के बीच गहरी हुई खाई
सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए समर्थित द्रोपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान कर दिया है। इससे अखिलेश और राजभर के बीच खाई और गहरी हो गई है। इससे पहले दोनो ने विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ा था लेकिन द्रोपदी मुर्मू के लखनऊ में अपना समर्थन मांगने के दौरान सीएम योगी के डिनर में शामिल होकर राजभर ने मुर्मू का समर्थन करने का संकेत पहले ही दे दिया था।
श्रीलंका में राष्ट्रपति का चुनाव 22 जुलाई को
श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे को अंतरिम राष्टपति चुना गया है। देश को नया राष्ट्रपति सात दिन के अंदर मिल जाएगा। संसद के स्पीकर महिंद्र यापा ने बताया कि राष्ट्रति गोटबाया का गुरुवार को इस्तीफा दे दिया गया है। अब राष्ट्रपति का चुनाव 22 को कराया जाएगा। अंतरिम राष्ट्रपति को जस्टिस जयंत जयसूर्या ने शपथ दिलाई है।