आगरालीक्स…. आगरा में कोरोना के केस कम नहीं हो रहे हैं, एक्टिव केस भी बढ़े। जानें आगरा की किस पॉश कॉलोनी कोरोना के सबसे ज्यादा केस।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में शुक्रवार को कोरोना के तीन नए केस मिले हैं। इसमें से एक मरीज दयालबाग का रहने वाला है, सबसे ज्यादा केस दयालबाग क्षेत्र की कॉलोनियों में हैं।
कोरोना के 29 एक्टिव केस
शुक्रवार को कोरोना के तीन नए केस मिले हैं और कोरोना का कोई भी नया मरीज ठीक नहीं हुआ है। कोरोना के एक्टिव केस 29 हो गए हैं। इसमें से 15 मरीज दयालबाग क्षेत्र के रहने वाले हैं, राहत है कि अधिकांश मरीज वैक्सीन लगवा चुके हैं इसलिए मामूली लक्षण हैं।
कोरोना की जांच बढ़ी
कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही जांच की संख्या भी बढ़ा दी है। 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 1721 सैंपल लिए गए हैं।