Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Corruption case filed against two policemen in Agra on the orders of SSP…#agranews
आगराटॉप न्यूज़​क्राइम

Agra News: Corruption case filed against two policemen in Agra on the orders of SSP…#agranews

280

आगरालीक्स…आगरा में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज हुआ भ्रष्टाचार का मुकदमा. शिकायत के बाद एसएसपी का एक्शन. इस नंबर पर आप भी कर सकते हैं शिकायत. पहचान रखी जाएगी गुप्त…

आगरा के नवागत एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है. शुक्रवार को थाना खेरागढ़ और थाना कागारौल में तैनात दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में दो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं. इनकी शिकायत मिलने पर एसएसपी ने एक्शन लिया है. आरोप है कि ये दोनों पुलिसकर्मी गिट्टी और मिट्टी से भरे वाहनेां से पैसा ले रहे थे. महीने दारी भी बांध रखी थी.

ट्रांसपोर्ट व्यवसाई ने की शिकायत
एसएसपी प्रभाकर चौधरी से ट्रांसपोर्ट व्यवसाई अशोक कुमार ने शिकायत की है. अशोक कुमार ने कहा कि उनके वाहन गिट्टी और मिट्टी ले जाने में चलते हैं. थाना खेरागढ़ में तैनात मुंशी सत्यपाल खेरागढ़ क्षेत्र से वाहनों को निकलवाने के लिए पैसे लेते थे. इसके बाद कागारौल् क्षेत्र से निकलवाने के लिए सत्यपाल ने थाने के कम्प्यूटर आपरेश अरुण कुमार से संपर्क करने के लिए बोल दिया था. आरोपहै कि अरुण कुमार ने भी महीने पर रकम देने के लिए कहा. एसएसपी के आदेश में दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में थाना कागारौल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपों की जांच की जा रही है.

आप भी कर सकते हैं इस नंबर पर शिकायत
आगरा के नये एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने चार्ज संभालते ही अवैध रूप से धन उगाही करने वाले पुसिलकर्मियों पर शिकंसा कसना शुरू कर दिया है. एसएसपी की ओर से एक नंबर जारी किया गया है जिस पर कोई भी व्यक्ति पुलिसकर्मी द्वारा की जा रही अवैध धन उगाही के बारे में मैसेज कर या व्हाट्सअप कर इसकी जानकारी दे सकता है. शिकायत करने वाले की पहचान को गुप्त रखा जाएगा. एसएसपी द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार पासपोर्ट सत्यापन, एफआईआर, पंजीकरण, विवेचना, चरित्र प्रमाण पत्र, शस्त्र लाइसेंस या अन्य किसी कार्य के लिए यदि कोई पुलिसकर्मी अवैध धन की मांग करता है तो कृपया गोपनीय रूप् से मोबाइल नंबर 9454458046 पर मैसेज या व्हाट्सअप कर सकता है. शिकायत करने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!