आगरालीक्स …आगरा में रात एक बजे से मूसलाधार बारिश हुई, सुबह सुबह लोगों को आकाश में रेनबो दिखाई दिया। आज की सुबह खुशनुमा रही। जानें क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान।
आगरा में शुक्रवार रात से तेज बारिश शुरू हो गई। रात एक से सुबह पांच बजे तक तेज बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। शनिवार सुबह छह बजे लोगों को आसमान में रेनबो बना हुआ दिखाई दिया। लोगों ने अपने मोबाइल में रेनबो के फोटो ले लिए।

19 जुलाई से बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 19 जुलाई से मौसम बदल जाएगा। बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। 21 जुलाई तक बारिश होगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
16-Jul 29.0 39.0 Mainly Clear sky
17-Jul 28.0 38.0 Mainly Clear sky
18-Jul 28.0 38.0 Partly cloudy sky
19-Jul 28.0 38.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
20-Jul 26.0 37.0 Partly cloudy sky
21-Jul 26.0 37.0 Rain or Thundershowers