आगरालीक्स….. आगरा में बेटी को स्कूल छोड़कर स्कूटी से लौट रही इंजीनियर की पत्नी से बाइक सवार लुटेरों ने पिस्टल तानकर लूटी चेन। सीसीटीवी में दिखे लुटेरे।
सिचाई विभाग में इंजीनियर सतेंद्र सिंह आगरा के थाना एत्माउददौला क्षेत्र के कालिंदी विहार में रहते हैं। शनिवार सुबह उनकी पत्नी रंजना सिंह बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए स्कूटी से निकली, बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद घर लौट रही थी।

स्कूटी में टक्कर मारने के बाद तान दी पिस्टल
100 फुटा रोड पर आरबी डिग्री कालेज के पास चेहरा ढक कर बाइक से आए बदमाशों ने रंजना सिंह की स्कूटी में टक्कर मार दी, इससे वे गिर गईं। बदमाश ने रंजना पर पिस्टल तान दी और गले पर झपटटा मारा, सोने की चेन लूट कर बाइक सवार बदमाश भाग गए। शोर मचाने पर स्थानीय लोग आ गए। लेकिन तब तक बदमाश भाग गए।
सीसीटीवी में कैद
पुलिस भी पहुंच गई। सीसीटीवी में बदमाश लूट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।