आगरालीक्स …आगरा में कोरोना के केस कम नहीं हो रहे हैं, नए केस मिलने से एक्टिव केस बढ़े। जानें आज कितने केस मिले और एक्टिव केस की संख्या क्या है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में शनिवार को कोरोना के तीन नए केस मिले हैं। ये दयालबाग के रहने वाले हैं, सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज दयालबाग में ही हैं।
पांच मरीज हुए ठीक, एक्टिव केस 27
कोरोना के तीन नए केस मिले हैं इसके साथ ही कोरोना संक्रमित पांच मरीज ठीक भी हुए हैं। कोरोना के एटिव केस 27 हो गए हैं। सभी मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में घर पर चल रहा है।