आगरालीक्स… आगरा रीजन में फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद युवती के साथ गाड़ी में रेप, मुकदमा दर्ज करने के आदेश।
आगरा रीजन के कासगंज निवासी प्रिंस कुरैशी की चार महीने पहले दिल्ली की रहने वाली युवती से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। युवती का आरोप है कि प्रिंस ने अपना नाम मोनू गुप्ता बताया, दोनों के बीच बात होने लगी। युवती का आरोप है कि प्रिंस ने उसे मिलने के लिए गंजडुडवारा बुलाया, युवती आ गई। उसे गाड़ी में बिठा लिया।

गैर समुदाय का होने पर युवती के उड़े होश
युवती का आरोप है कि वह गंजडुडवारा पहुंचने के बाद मोनू से मिली, उसने उसे गाड़ी में बिठा लिया, इसी दौरान मोनू का मोबाइल बजा, उसने अम्मी कहकर संबोधित किया। इससे युवती को पता चल गया कि युवक गैर समुदाय का है उसने विरोध किया तो युवती के साथ मारपीट की और गाड़ी में रेप किया। युवती पहले से शादीशुदा है।
मुकदमा दर्ज करने के आदेश
युवती के साथ हुई घटना की जानकारी हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं को हुई तो उन्होंने एसपी बजबीजीटीएस मूर्ति से शिकायत की, उन्होंने तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।