आगरालीक्स…. आगरा में संडे को फैमिली के साथ जा रहे हैं तो रूट डायवर्जन देख लें,बाइक, कार भी नहीं जा सकेंगे। शमसाबाद रोड, एमजी रोड, हाथी घाट पर सावन के सोमवार पर लगने वाले मेले के लिए 32 घंटे तक रूट रहेगा डायवर्ट।

आगरा में दो साल बाद सावन के महीने में मेला लग रहे हैं, इसके लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। रविवार शाम चार बजे से सोमवार कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात डायवर्ट रहेगा। पहले सोमवार को राजेश्वर मंदिर का मेला है, इसके साथ ही अन्य शिव मंदिरों पर भी भक्तों की भीड़ रहती है। एसपी ट्रैफिक अरुण चंद के अनुसार रविवार शाम चार से सोमवार को मेला समाप्त होने तक रूट डायवर्ट रहेगा।
राजेश्वर महादेव मंदिर
- अमर होटल तिराहा से राजेश्वर मंदिर की ओर बड़े वाहन नहीं जाएंगे।
- अमर होटल से शमसाबाद रोड पर चार पहिया वाहन गोल मार्केट राजपुर चुंगी तक आएंगे।
- आगरा से शमसाबाद की ओर जाने वाले वाहन फतेहाबाद रोड से तोरा चौकी और एकता चौकी होकर जाएंगे।
- राजपुर चुंगी से कहरई मोड़ तक मोटर साइकिल समेत सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- शमसाबाद रोड से आगरा की ओर आने वाले वाहन एकता चौकी से तोरा चौकी होते हुए आगरा की ओर आएंगे।
- शमसाबाद से एकता चौकी से रोहता नहर होते हुए ग्वालियर रोड और आगरा की ओर आएंगे।
रावली मंदिर
- साईं की तकिया चौराहा, छीपीटोला तिराहा, टंकी चौराहा की ओर से कोई बड़ा वाहन मेटाडोर, टूरिस्ट बस, रोडवेज बस, लोडर आदि रावली की ओर नहीं आ सकेंगे।
- टूरिस्ट बस और रोडवेज बसों को क्लब चौराहा और साईं की तकिया चौराहा से डायवर्ट किया जाएगा।
मन:कामेश्वर मंदिर - चिम्मन पूड़ी चौराहा, दरेसी व हाथीघाट से कोई बड़ा वाहन मन:कामेश्वर मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा।