आगरालीक्स…आगरा में पुलिसकर्मी की बेटी को युवक एक महीने से कर रहा परेशान. रास्ता रोककर जबरन बाइक पर बैठाने का किया प्रयास. मारपीट भी की. मुकदमा दर्ज
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. युवती पुलिसकर्मी की बेटी और क्षेत्र का ही रहने वाला एक युवक उसे एक महीने से परेशान कर रहा है. वह आते—जाते समय उसका रास्ता रोकता है और जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाता है. शनिवार को कोचिंग जाते समय युवक ने युवती का रास्ता रोक लिया और जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया. युवती ने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट कर डाली. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी परिवार के साथ रहते हैं. पुलिसकर्मी की पोस्टिंग देहात के एक थाना क्षेत्र में है. इनकी एक बेटी कक्षा 12वीं की छात्रा है. आरोप है कि इनकी बेटी का पीछा भगवती बाग फाउंड्री नगर का रहने वाला अभिषेक पिछले कए महीने से कर रहा है. वह अक्सर युवती का रास्ता रोककर उस पर दोस्ती का दबाव बनाता था. शनिवार को जब युवती कोचिंग के लिए जा रही थी तब आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और जबरन बाइक पर बैठाने लगा. इस पर युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर डाली. घर आकर युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. पुलिसकर्मी ने थाने में तहरीर दी है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.