आगरालीक्स…राह चलती बच्ची के सिर में घुसा लोहे का बोल्ट. कारखाने की चिमनी से गिरकर बच्ची के सिर में घुसा तीन से चार इंच..आगरा में इलाज
फिरोजाबाद में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां कांच के कारखाने की चिमनी से एक लोहे का बोल्ट गिरकर पांच साल की बच्ची के सिर में घुस गया. यह हादसा उस समय हुआ जब बच्ची सड़क से गुजर रही थी. बोल्ट सिर में चार इंच तक घुस गया जिसके कारण बच्ची बेहोश हो गई. उसे आगरा रेफर किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

मामला फिरोजाबाद का है. यहां एक कांच के कारखाने की चिमनी में कुछ मरम्मत का काम चल रहा था. मिस्त्री और मजदूरों द्वारा यह काम किया जा रहा था कि इसी दौरान चिमनी का एक बोल्ट नीचे गिर गया, जो सड़क से गुजर रही पांच साल की बच्ची के सिर में जा घुसा. फिरोजाबाद के अस्प्ताल में उसे ले जाया गया लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया.